Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 घरवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टाइम गॉड ने बदला गेम

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Dec 2024 9:10 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Nominations avinash and vivian

Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां इस वीक सात घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है. वहीं श्रुतिका अर्जुन ने अपने फेवरेट्स को बचा लिया.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 अब फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. घर के अंदर हर दिन नया ड्रामा और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बन गई. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें घरवालों की रैंकिंग करने के लिए कहा. जिसमें उन्होंने दिग्विजय को बॉटम में रखा और घरवालों के वोट्स के बाद दिग्विजय राठी एलमिनेट हो गए. वहीं वीकेंड का वार में एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा भी बेघर हो गई. अब नए हफ्ते में इन कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है.

इन घवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते 7 घरवालें नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह कशिश कपूर, सारा अरफीन खान और चाहत पांडे का नाम शामिल है. दरअसल नॉमिनेशन टास्क में टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को प्रतियोगियों को बचाने के लिए 30 गिफ्ट बांटने थे. जिससे वह एक दूसरे को बचा सकते हैं.

श्रुतिका ने कैसे बदला नॉमिनेशन का गेम

श्रुतिका ने चुम और करणवीर को 5 गिफ्ट दिए. शिल्पा और चाहत को 4 गिफ्ट दिए. रजत और कशिश को 3 उपहार दिए. विवियन और सारा को 2 उपहार दिए. वहीं ईशा और अविनाश को सिर्फ 1 उपहार दिए. यह गिफ्ट्स एक इम्युनिटी की तरह है. यदि प्रतियोगियों के पास कोई उपहार नहीं बचता है तो वह सीधे-सीधे नॉमिनेशन में जाएंगे. उदाहरण के लिए, करण या चुम को नॉमिनेट करने के लिए 5 प्रतियोगियों को उनका नाम लेने की जरुरत है. अब इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

Also Read- Bigg Boss 18 Triple Eviction: दिग्विजय राठी के बाद इन 2 कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा एलिमिनेशन, हुए घर से बेघर

Also Read- Bigg Boss 18: घर से बेघर होते ही दिग्विजय ने बताया ट्रॉफी का असली हकदार कौन, कहा-यह तो लाडला…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola