Bigg Boss 18: 'काम का घमंड किसे दिखा…', एकता कपूर ने लगाई विवियन को फटकार, बाकी घरवाले भी हुए गुस्से का शिकार

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Nov 2024 8:20 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 18 के दो नए प्रोमो सामने आए हैं. जिसमें टीवी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर की एंट्री होते नजर आई है. एकता ने आते ही विवियन और बाकी घरवालों की क्लास लगाई है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का एक-एक हफ्ता नए नए ट्विस्ट के साथ शो को मजेदार बना रहा है. सभी घरवाले अपने-अपने दांव पेंच से गेम को जीतने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच इस शो को और दिलचस्प बनाने के लिए शो के दो नए प्रोमो सामने आए है, जिसमें टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर की एंट्री होते नजर आई है. एकता ने आते ही घरवालों को फटकार लगाना शुरू कर दिया है. और उनके गुस्से का शिकार सभी घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के ‘लाडले’ कहे जाने वाले विवियन डिसेना भी हुए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं एकता कपूर ने विवियन और बाकी घरवालों की किस हरकत पर क्लास लगाई है.

यहां देखें प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर हुआ है. इस प्रोमो में टेलीविजन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर की एंट्री होते दिखी है. उन्होंने घर में आते ही एक-एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाई. इसकी शुरुआत उन्होंने दर्शकों के लाडले विवियन डिसेना से की. इस लेटेस्ट प्रोमो में हम देख सकते हैं कि कैसे एकता विवियन से कुछ सवाल पूछती हैं. जिसे सुनने के बाद विवियन हक्के-बक्के रह जाते थे.

एकता ने विवियन के ईगो पर उठाया सवाल

बिग बॉस 18 के आए नए प्रोमो में एकता और विवियन से कहती हैं, ”विवियन मुझे इतना तो हक है आपको लॉन्च करने के बाद, कुछ सवाल मैं खुद कर सकता हूं. अगर आपने 8-10 काम किया तो क्या? तो क्या? घर के सारे लोग आपको कुरसी पर चढ़ा दें? इसपर विवियन अपने बचाव में कहते हैं कि, “ऐसा मैंने कभी नहीं कहा. एकता फिर आगे बोलती हैं कि, “तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर के बातचीत से दूर भागता है और अगर ऐसा करना था तो 8 साल बाद आप बिग बॉस पर क्यों आए?” एकता के इन बातों को सुनकर विवियन अफसोस के साथ अपना सिर झुका लेते हैं.

रजत दलाल को पढ़ाया रिस्पेक्ट का पाठ

विवियन डिसेना के बाद बिग बॉस 18 एक और नया प्रोमो आया है, जिसमें एकता रजत दलाल को भी रिस्पेक्ट का पाठ पढ़ाते नजर आ रही हैं. प्रोमो में एकता रजत से पूछती हैं कि, ‘रजत जी आप औरतों की रिस्पेक्ट करते हैं कि लड़की पे कोई उंगली नहीं उठाएगा?’ तो रजत हामी भरते हुए कहते हैं, जी. इसके बाद एकता फिर कहती हैं कि, तो आप किसी की मां को गाली कैसे दे सकते हो? इसके जवाब में रजत बोलते हैं कि ‘गुस्से गुस्से में हो जाता है.’ फिर रजत की बात जो काटते हुए एकता कहती हैं कि, ‘गुस्से गुस्से में आपकी इज्जत चले जाती है. इस देश में ना लोग लड़का लड़की से ज्यादा बड़ों की पूजा करते हैं. किसी ने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं घर के अंदर आकर…’

Also Read: Bigg Boss 18: टाइम गॉड की गद्दी के लिए 2 टीमें हुई डिवाइड, तो अविनाश-रजत ने कर डाली जमकर फाइट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola