Bigg Boss 18: टाइम गॉड की टास्क में सारा अरफीन खान ने किया करणवीर का मुंह काला, विवियन की वजह से शिल्पा हुईं हर्ट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Dec 2024 1:16 PM
Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शिल्पा शिरोडकर विवियन से नाराज नजर आई हैं. वहीं, सारा अरफीन खान करणवीर का मुंह काला कर देती हैं. आइए बताते हैं क्यों.
Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां अनजाने दोस्त बन जाते हैं और पक्के दोस्त दुशमन बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों शो में देखने को मिल रहा है. दरअसल, करणवीर और विवियन शो से पहले एक अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब दर्शकों को आये दिन दोनों के बीच तकरार देखने को मिल जाती है.
बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे पत्नी के समझाने के बाद विवियन का गेम बदलता नजर आ रहा है. साथ ही नॉमिनेशन टास्क में विवियन ने खरी-खोटी सुनाने के बाद अपने दो करीबी दोस्तों शिल्पा और करणवीर को नॉमिनेट कर दिया था. अब शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें शिल्पा विवियन की बातों से हर्ट नजर आई हैं. जबकि, सारा अरफीन खान ने करणवीर का मुंह कला काला कर दिया.
यहां देखें शो का नया प्रोमो-
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो
बिग बॉस 18 के प्रोमो की शुरुआत में अविनाश मिश्रा और करणवीर महरा गार्डन एरिया में बैठे नजर आते हैं. यहां अविनाश बातचीत की शुरुआत करते हुए कहते हैं कि मुझे ये ट्रिपल एंगल नहीं चाहिए जो फालतू का चल रहा है. करण फिर बोलते हैं कि ये और ज्यादा आग लग गई है अब. अगर तू वो मून नहीं करता तो आज भी ऐसा चलता यार. इसपर अविनाश कहते हैं कि मुझे दिखाने के लिए उन्होंने खुद के लिए किया. इन दोनों की बातों को सुनकर सारा के साथ विवियन कहते हैं अच्छा ये वाला ऑर्गनिक चल रहा है.
विवियन से शिल्पा हैं नाराज
करणवीर और अविनाश की बातों के बीच शिल्पा चुम दरांग से बात करते हुए नजर आती हैं. शिल्पा कहती हैं अविनाश के लिए ईशा फर्स्ट है और ईशा के लिए अविनाश, विवियन तो लास्ट है. बस मैंने कहा कि दोनों बराबर हैं और मैंने चूज किया तो मुझे कहा दोगला और ये चीज मुझे हर्ट हुई है.
करणवीर का मुंह सारा ने किया काला
बिग बॉस इसके बाद नए टास्क का ऐलान करते हैं कि दो टीम हैं और दोनों टीमों को पेंटिंग बनानी है. इनमें से टाइम गॉड अविनाश को जिस टीम की पेंटिंग पसंद आएगी, सिर्फ उसी टीम के सदस्य टाइम गॉड बनने की रेस में शामिल होंगे। जब सारा अरफीन खान पेंट करती हैं तभी करणवीर उनपर रंग फेंक देते हैं. जिसके बाद सारा को गुस्सा आ जाता है और वह भी काला पेंट करण के मुंह पर फेंक देती हैं, जिससे करणवीर का मुँह पूरा काला हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










