"सिंदूर का तिलक लगाओ..." लालबागचा राजा के चरणों में गिरे शाहरुख खान, किंग खान की इस भक्ति ने हेटर्स के मुंह पर जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. माथे पर तिलक लगवाए और बप्पा के चरणों में झुककर श्रद्धा भाव दिखाते 'किंग खान' की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Shahrukh khan Lalbaughcha Raja Visit: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब एक्टर  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाहरुख खान बेहद सादगी के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि इस दौरान उनके माथे पर तिलक लगाया जाता है और इसके बाद वह भगवान गणेश के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेते नजर आए.

विज्ञापन

परिवार के साथ पहुंचे शाहरुख खान

वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनका अंदाज काफी शांत और सहज नजर आ रहा है. अभिनेता के माथे पर एक व्यक्ति तिलक लगाता हुआ दिखाई देता है. शाहरुख भी पूरे सम्मान के साथ इस रस्म में शामिल होते हैं.

View on Instagram

फैंस ने उनके इस अवतार को खूब सराहा, तिलक लगाने पर एक यूजर ने कहा कि तिलक उनके माथे पर खूब अच्छा लग रहा है. वीडियो में उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं. कैमरे में कैद हुआ यह पल अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। फैंस खास तौर पर शाहरुख के इस सादगी भरे अंदाज को पसंद कर रहे हैं.

बप्पा के चरणों में झुक कर लिया आशीर्वाद

वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा वह है, जब शाहरुख खान भगवान गणेश की मूर्ति के सामने पहुंचते हैं. अभिनेता बप्पा के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेते नजर आते हैं. उनका यह अंदाज देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं.

View on Instagram

शाहरुख खान को इस तरह श्रद्धा के साथ बप्पा के सामने झुकते देखना उनके फैंस के लिए भी खास पल बन गया है. वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर भी शांति और श्रद्धा नजर आती है.

शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम
शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. अभिनेता के फैंस के लिए उनके परिवार के साथ नजर आना भी खास है.

View on Instagram

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है. ऐसे में उनसे जुड़ा कोई भी वीडियो या तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

फैंस को पसंद आया शाहरुख का ये अंदाज

फिलहाल वायरल वीडियो में नजर आ रहे इस खास पल ने एक बार फिर शाहरुख खान को चर्चा में ला दिया है. माथे पर तिलक लगवाने से लेकर बप्पा के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने तक, अभिनेता का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शाहरुख के फैंस के बीच खूब शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: जब सुहाना की नाक पर लगा सिंदूर... लालबागचा राजा के दरबार में दिखा शाहरुख खान और गौरी का 'प्रोटेक्टिव पेरेंट्स' अवतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola