Best Horror Movies: शैतान देखने से पहले देखें ये 10 रोंगटे खड़ी करनी वाली मूवीज, रातों की नींद उड़ा देगी इनकी कहानी
Best Horror Movies: हाल ही में अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर जारी किया गया. अगर आपको इसका ट्रेलर पंसद आया है तो आपको ऐसी मूवीज बताते है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी.

Best Horror Movies: “तुम्बाड” एक हॉरर फिल्म है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इसे अगर आपने नहीं देखा है तो आप इसे नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं. मूवी देखकर आपके रोंगटे खड़ी हो जाएगी.

परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद, एक मां और बेटे के साथ रहस्यमय घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं. यह फिल्म 2022 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में शेन निगम और रेवती मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

ब्रह्मयुगम फिल्म में मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने लीड रोल निभाया है. यह फिल्म 15 फरवरी 2024 में रिलीज हुई है और कई भाषाओं में उपलब्ध है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

फिल्म भूत 2003 में रिलीज हुई थी. इसमें अजय देवगन और उर्मिला मातोंडगर मुख्य भूमिका में नजर आ थे. फिल्म काफी डरावनी है.

इस फिल्म में सनी लियोनी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में एक निर्देशक एक घर में फिल्म की शूटिंग करने के लिए जाता है, जहां आत्मा सनी के शरीर पर काबू कर लेती है.

फिल्म पिज्जा 2012 में रिलीज की गई थी. इसमें एक पिज्जा डिलीवरी बॉय एक रहस्यमय स्थिति में फंस जाता है, जो उसके जीवन को पूरे तरह से बदल देती है. यह फिल्म तामिल भाषा में है, और आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

राज बॉलीवुड की एक जानी-मानी फिल्म में से एक है. इस फिल्म में बिपाशा बासु और डीनो मोरिया मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है.आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते है.

1920 बेहद डरावनी फिल्म है. फिल्म की कहानी में अर्जुन को एक लड़की से जिसका नाम लीसा है, से प्यार हो जाता है, और वह अपने परिवार को छोड़कर पालमपुर की एक जागीर में रहने जाता है. वहां, लीसा पर एक शैतानी आत्मा काबू कर लेती है.

‘परी’ फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. अगर आपको हॉरर फिल्मों का शौक है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










