Bareilly Ki Barfi Re Release: वेलेंटाइन वीक पर मिलेगा कॉमेडी-रोमांस का तड़का, बरेली की बर्फी फिर सिनेमाघरों में हो रही रिलीज

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jan 2025 4:32 PM

विज्ञापन

Bareilly Ki Barfi Re Release

Bareilly Ki Barfi Re-Release: आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बरेली की बर्फी एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. मूवी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Bareilly Ki Barfi Re Release: आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर बरेली की बर्फी साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. रोमांटिक कॉमेडी फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. मेकर्स ने यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने कहा कि बरेली की बर्फी 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी.

बरेली की बर्फी फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर और जंगली पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर बरेली की बर्फी का एक पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा, इस वैलेंटाइन, प्यार और दोस्ती का जश्न मनाएं और हमारी बर्फी के साथ अपने जीवन में मिठास भरें! #BareillyKiBarfi 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “वाह…इंतज़ार नहीं कर सकता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… इतनी एंटरटेनिंग फिल्म फिर से देखने को मिलेगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कितना मजा आएगा.. आयुष्मान और कृति को फिर से साथ देखने में.”

बरेली की बर्फी की क्या है कहानी

बरेली की बर्फी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है. कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उपन्यासकार के प्रेम में पड़ जाती है. हालांकि वह इस बात से अनजान कि वह जिसके साथ बात कर रही है, वह कोई और नहीं बल्कि पब्लिशर है. मुख्य तिकड़ी के अलावा, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा, स्वाति सेमवाल और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 से नुसरत भरूचा को क्यों किया गया रिप्लेस? आयुष्मान खुराना ने कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana Birthday: शादियों-पार्टियों में गाने से लेकर स्टारडम पाने तक, एक्टर के इंस्पायरिंग करियर के बारे में सब जानें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola