Badshah Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं बादशाह, अचानक वजन घटाकर फैंस को किया हैरान

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Mar 2025 1:26 PM

विज्ञापन

badshah net worth

Badshah Net Worth: बादशाह भारत के सबसे मशहूर रैपर और सिंगर में से एक हैं, जिन्होंने अपनी हिट गानों और अनोखी रैपिंग स्टाइल से बड़ी पहचान बनाई है. हाल ही में उनके जबरदस्त वजन घटाने ने फैंस को चौंका दिया. इससे पहले वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते थे.

विज्ञापन

Badshah Net Worth: भारत के मशहूर रैपर बादशाह अपनी सिंगिंग टैलेंट से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. हाल ही में सिंगर ने तब दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया, जब उन्होंने अपना वेट लॉस वीडियो शेयर किया. इसमें एक्टर सुपरफिट लग रहे थे. फैंस उनसे टिप्स मांगने लगे. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

बादशाह की कुल संपत्ति

सिंगर और रैपर बादशाह भारत के सबसे सफल म्यूजिक आर्टिस्ट्स में से एक हैं. अपनी बेहतरीन रैपिंग स्टाइल और हिट गानों की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह की कुल संपत्ति 124 करोड़ है. वह न केवल म्यूजिक और लाइव शोज से कमाते हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य बिजनेस वेंचर्स से भी उनकी अच्छी खासी इनकम करते हैं. उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारें और शानदार घर उनकी सफलता को दर्शाता है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

बादशाह का वजन घटाने का सफर

हाल ही में बादशाह ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो से सभी को चौंका दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका मस्कुलर लुक और फिटनेस साफ दिखाई दे रहा था. पहले की तुलना में अब वह ज्यादा फिट और एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं. उनके इस बदलाव को देखकर फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस गाने से बने सुपरस्टार


बादशाह ने कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन उन्हें वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी ‘डीजे वाले बाबू’ गाने से मिली. यह गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था और आते ही चार्टबस्टर बन गया. इस गाने ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए, जिनमें ‘काला चश्मा’, ‘गेंदा फूल’, ‘पागल’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे सुपरहिट ट्रैक शामिल हैं. उनकी अनोखी रैपिंग स्टाइल और धांसू म्यूजिक ने उन्हें बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बना दिया.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola