Baby John X Review: सलमान खान के एक्शन पर खूब बजी सीटियां, बेबी जॉन देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Dec 2024 2:56 PM
Baby John Lifetime Box Office Collection
Baby John X Review: वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ स्टारर बेबी जॉन थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सलमान खान के कैमियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स ने इसे कितने स्टार्स दिए.
Baby John X Review: कैलीस की ओर से निर्देशित और जियो स्टूडियोज और मुराद खेतानी की ओर से निर्मित बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में वरुण धवण, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं. एक्शन फिल्म में सलमान खान की स्पेशल कैमियो भूमिका भी है. अगर आप इस फिल्म को वीकेंड में देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां नेटिजन्स का दिया हुआ रिव्यू जरूर पढ़ लें.
दर्शकों को कैसी लगी बेबी जॉन
बेबी जॉन का रिव्यू करते हुए एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ”इस #क्रिसमस #सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा…#BabyJohn फुल फायर… भाईजान को देखकर प्यार हो जाएगा.#BabyJohnReview.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भाईजान की ग्रैंड एंट्री #सलमान खान को स्क्रीन पर देखकर आग लग जाएगी #VarunDhawan की #BabyJohn.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बेबी जॉन मूवी देखकर लगा कि वरुण धवण तीनों खानों को पार कर देगा.”
तरण आदर्श ने बेबी जॉन का किया रिव्यू
तरण आदर्श ने वरुण धवण की फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, #बेबीजॉन: मास-मसाला. रेटिंग: 3, जबरदस्त एक्शन पीस से भरपूर हार्डकोर मास एंटरटेनर… आजमाए और परखे हुए फॉर्मूले के बावजूद, कुछ ठोस, वरुणधवन, मास मोड में. एटली की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक. इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर में भावनाओं की रोलरकोस्टर राइड है. यह #VarunDhawan के लिए करियर-परिभाषित करने वाली भूमिका है, जो एक दयालु पिता के रूप में संयमित प्रदर्शन करता है, जबकि एक निडर पुलिस वाले के रूप में सरासर शक्ति का प्रदर्शन करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










