Baby John Advance Booking: बिहार-असम में वरुण धवन की फिल्म का दिखा क्रेज, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Dec 2024 3:02 PM
Baby John Lifetime Box Office Collection
Baby John Advance Booking: वरुण धवण की बेबी जॉन दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. बिहार, गोवा जैसे शहरों में एक्शन थ्रिलर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
Baby John Advance Booking: स्पाई थ्रिलर सिटाडेल के बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवण जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. जी हां क्रिसमस के मौके पर एक्टर की बेबी जॉन रिलीज हो रही है. एटली की ओर से निर्मित और कैलीस की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में काफी एक्साइटमेंट जगा दी है. वरुण के अलावा मूवी में कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, वामिका गब्बी और शीबा चड्ढा जैसे स्टार्स हैं. अब मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.
बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो एडवांस बुकिंग में बेबी जॉन काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसने 2119 शोज के लिए अब तक 2 हजार 8 सौ 27 टिकट बेच दिए है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ भारत में 24.88 लाख का बिजनेस कर लिया है. वहीं जिस राज्य में एटली की ओर से निर्मित बेबी जॉन के ज्यादातर टिकट बिकें, उसमें असम, बिहार, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा शामिल है.
तरण आदर्श ने बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग को लेकर किया यह पोस्ट
तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट कर बेबी जॉन के एडवांस बुकिंग खुलने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, वरुण धवन: ”बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग खुली है… क्रिसमस पर यह आएगी… इंतजार खत्म हुआ.” बेबी जॉन देशभर में करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. हालांकि नई फिल्म को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से जबरदस्त टक्कर मिलेगी, क्योंकि तमिल मूवी को देखने के लिए अब भी दर्शक आ रहे हैं.
बेबी जॉन के लिए स्टार्स ने ली कितनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन ने बेबी जॉन के लिए 25 करोड़ फीस ली है. सैलरी के तौर पर कीर्ति सुरेश 4 करोड़ मिला है. जैकी श्रॉफ ने विलेन बनने के लिए 2 करोड़ लिए हैं. वहीं सान्या मल्होत्रा ने 1 करोड़, वामिका गब्बी ने 40 लाख, जबकि शीबा चड्ढा कथित तौर पर अपनी सहायक भूमिका के लिए 20 लाख चार्ज कर रही हैं.
Also Read- Baby John Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली इतनी रकम, सलमान खान-कीर्ति सुरेश की फीस जान चौंक जाएंगे आप
Also Read- Atlee Movies: बेबी जॉन से पहले OTT पर देखें एटली की ये धमाकेदार फिल्में, खूब मजा आएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










