Baahubali The Epic: केजीएफ डायरेक्टर ने एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 16-लेन पैन इंडिया हाईवे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Oct 2025 8:34 PM
प्रशांत नील ने एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली – द एपिक की तारीफ की, फोटो- इंस्टाग्राम
Baahubali The Epic: केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली – द एपिक' की जमकर तारीफ की और कहा, “उन्होंने सिनेमा को 16-लेन हाईवे बना दिया.”
Prashanth Neel Praises SS Rajamouli Baahubali The Epic: भारतीय सिनेमा के विजनरी डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को री-एडिट कर एक नया वर्जन ‘बाहुबली – द सागा’ के रूप में पेश किया है.
इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से उस पौराणिक दुनिया में पहुंचा दिया, जिसने भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदल दी थी, फैंस ने थिएटर्स में जाकर इस भव्य कहानी को दोबारा देखने का आनंद लिया और फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया दी है. इस बीच डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी एसएस राजामौली की जमकर तारीफ की और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
प्रशांत नील ने की एसएस राजामौली की तारीफ

‘केजीएफ’ और ‘सलार’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर प्रशांत नील भी ‘बाहुबली – द एपिक’ देखने थिएटर पहुंचे. फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली की खुले दिल से तारीफ की.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रशांत नील ने लिखा, “एक सड़क को ठीक करने की जरूरत थी. इसलिए उन्होंने एक ठेकेदार को बुलाया. ठेकेदार ने सिर्फ सड़क नहीं ठीक की, उसने उसे 16-लेन सुपर एक्सप्रेस हाईवे में बदल दिया. उस सड़क का नाम है पैन इंडिया, और वह ठेकेदार हैं एस.एस. राजामौली. ‘बाहुबली’ टीम को इतनी भव्यता के लिए बधाई और पूरी पीढ़ी को सपने देखने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद!”
‘बाहुबली – द एपिक’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
री-एडिटेड वर्जन ‘बाहुबली – द एपिक’ को देशभर में दर्शकों से बेहद पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली दोनों भूमिकाएं निभाईं हैं. जबकि राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नासर, और सत्यराज जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं.
प्रशांत नील की अगली फिल्म पर नजर
प्रशांत नील की पिछली फिल्म ‘सलार’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि उनका अगला प्रोजेक्ट केजीएफ चैप्टर 3 और सालार पार्ट 2 है.
यह भी पढ़ें: Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर अब इस ओटीटी पर फ्री स्ट्रीम करें, जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










