Baaghi 4 के खलनायक संजय दत्त ने मुंबई में लॉन्च किया पहला रेस्टोरेंट, पत्नी संग स्टाइलिश लुक में आए नजर

Updated:
विज्ञापन
संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता का वायरल वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baaghi 4 के खलनायक संजय दत्त ने पिछले दिन मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट “सोलेयर” लॉन्च किया. इस बीच वह ग्रैंड इवेंट में पत्नी मान्यता संग स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे, देखें पूरा अपडेट.

विज्ञापन

Baaghi 4 के खूंखार विलेन और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब एक्टिंग के साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. शनिवार को उन्होंने मुंबई में अपने नए रेस्टोरेंट “सोलेयर” का भव्य उद्घाटन किया. इस मौके पर एक शानदार लॉन्च पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

रेस्टोरेंट लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ब्लैक टी-शर्ट और डिजाइनर लेदर जैकेट में नजर आए. वहीं, मान्यता दत्त ने शॉर्ट ड्रेस, ग्लॉसी मेकअप और मैचिंग एक्सेसरीज के साथ अपना लुक पूरा किया. कपल की यह जोड़ी रेड कार्पेट पर बेहद रॉयल अंदाज में पहुंची और फोटोग्राफर्स के लिए कई पोज दिए.सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस इस ग्लैमरस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

संजय दत्त का नया कदम

“सोलेयर रेस्टोरेंट” के लॉन्च के साथ ही संजय दत्त अब बिजनेस वर्ल्ड में भी एक्टिव हो गए हैं. बॉलीवुड में इससे पहले भी कई सितारे अपने-अपने रेस्टोरेंट्स चला रहे हैं, और अब संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Box Office Records: ‘लोका’ ने दुनियाभर में रचा बड़ा इतिहास, मोहनलाल की फिल्म को पछाड़ बनी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola