Baaghi 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, टाइगर श्रॉफ की बनेगी हीरोइन, यूजर्स बोले- मचेगा बवाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2024 11:52 AM

विज्ञापन

Baaghi 4

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 में एक नये कास्ट की एंट्री हो गई है. कुछ दिन पहले ही फिल्म में संजय दत्त और सोनम बाजवा की एंट्री हुई थी.

विज्ञापन

Baaghi 4: ए हर्ष की ओर से निर्देशित बागी 4 में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म में संजय दत्त की एंट्री हुई है. उनका लुक मूवी से रिवील हो चुका है और इस बात की जानकारी भी सामने आ चुकी है कि वह विलेन के रोल में दिखेंगे. फीमेल लीड में सोनम बाजवा के बाद अब फिल्म में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की एंट्री हो गई है. बागी 4 से एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

बागी 4 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने बागी 4 में हरनाज संधू की एंट्री की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी. उन्होंने हरनाज की फोटो शेयर कर लिखा, मिस यूनिवर्स से बागी यूनिवर्स तक. पेश है हमारी नयी टैलेंट. बागी में महिला विद्रोही- हरनाज सिंधू. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘वॉव. इंतजार नहीं कर सकता.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमारी शेरनी हरनाज.’ एक यूजर ने लिखा,’ हम अपनी रानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. वह निश्चित रूप से शानदार प्रदर्शन करने जा रही हैं. बधाई हो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘मचेगा बवाल.’

टाइगर श्रॉफ संग दिखेंगी हरनाज सिंधू

बागी 4 में हरनाज सिंधू, टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमघरों में रिलीज होगी. वहीं, 10 दिसंबर को मेकर्स ने सोनम बाजवा की फिल्म में एंट्री को लेकर फैंस को जानकारी दी थी. बागी में में सोनम, टाइगर और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी. सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में बताया था. उन्होंने फिल्म के क्लैप बोर्ड की तसवीर शेयर की थी. एक्ट्रेस साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी बार काम कर रही है. उनके साथ एक्ट्रेस की पहली फिल्म हाउसफुल 5 है.

Also Read- Baaghi 4: ‘हर आशिक विलेन होता है…’, संजय दत्त बने खलनायक, फैंस बोले- तबाही आने वाली है

Also Read- Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, पोस्टर देख यूजर्स सलमान खान की इस फिल्म को लेकर पूछने लगे सवाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola