Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, पोस्टर देख यूजर्स सलमान खान की इस फिल्म को लेकर पूछने लगे सवाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2024 11:43 AM
‘बागी 4’ का नया रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म बागी 4 का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में वह काफी इंटेंस लुक में दिखे हैं. पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है.
Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ सिंघम अगेन के बाद अब बागी 4 लेकर आ रहे हैं. बागी फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म बागी 4 का पहला पोस्टर आउट हो चुका है. पोस्टर में टाइगर का क्रूर अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस पोस्टर देखकर काफी उत्साहित हो गए है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. मूवी 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बागी 4 के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का लुक कैसा है?
बागी 4 के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ काफी गंभीर अंदाज में दिख रहे हैं. एक्टर खून से सने वॉशरूम में बैठे दिख रहे है. उनके हाथ में तलवार है और उनके शर्ट पर खूब लगा है. उनके दूसरे हाथ में बीयर की बोतल है और आस-पास लाशें पड़ी हुई है. छोटे बाल में टाइगर काफी जच रहे हैं और उनके चेहरे पर एक गंभीर भाव दिख रहा है. साथ ही वह सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी.
यूजर्स के आ रहे ऐसे रिएक्शन
बागी 4 में टाइगर श्रॉफ का लुक देखकर फैंस इसपर रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, क्या लुक है भाई. एक यूजर ने लिखा, खतरनाक. एक यूजर ने लिखा, बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया को कास्ट कीजिए ना. जबकि इस पोस्टर पर कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में सलमान खान की फिल्म सिकंदर का अपडेट मांगा. फिल्म सिकंदर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है. मूवी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Also Read- Baaghi 4: टाइगर की फिल्म को मिली लीड हीरोइन, फिल्म का एक्शन इस बार होगा और भी बड़ा, रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










