Baaghi 4 First Review: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस देगा हर सीन
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Sep 2025 6:53 AM
बागी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 First Review: साजिद नाडियाडवाला बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं. जी हां बागी 4, 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इसमें हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा. अब मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.
Baaghi 4 First Review: टाइगर श्राफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दर्शक धड़ाधड़ टिकट खरीद रहे हैं. यह फिल्म दमदार एक्शन, ड्रामा और इमोशन का वादा करती है. इसमें टाइगर रॉनी के रूप में वापसी कर रहे हैं. संजय दत्त खतरनाक विलेन की भूमिका निभाएंगे. वहीं सोनम बाजवा और हरनाज संधू ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही है. अब मूवी का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.
बागी 4 का शुरुआती रिव्यू आया सामने
अभिनेता से समीक्षक बने कुलदीप गढ़वी ने सोशल मीडिया पर बागी 4 का रिव्यू शेयर किया और इसे ‘बेहद रोमांचक और इलेक्ट्रिफाइंग’ बताया. उन्होंने लिखा, “जिस तरह से इसमें एक्शन, रोमांच और ड्रामा का मिश्रण है, वह एक अलग ही स्तर का है. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से बीस्ट के अवतार में दिख रहे हैं, यह सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि डेडली अवतार है.”
ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस देता है बागी 4
उन्होंने आगे कहा, 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म इतनी जबरदस्त है कि ये आपको स्क्रीन से एक मिनट के लिए भी उठने नहीं देगी. शुरू से अंत तक हर सीन फुल ऑन ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस देता है. रॉनी के रोल में टाइगर चमक रहे हैं, लेकिन इस बार लेवल काफी बढ़ गया है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देगा. रॉनी एक भयानक रेल दुर्घटना से बच जाता है, लेकिन खुद को भाग्यशाली महसूस करने के बजाय, वह अपराधबोध और उदासी से भर जाता है. वह धीरे धीरे खुद को बर्बाद करना शुरू कर देता है. क्रिटिक्स ने इसे 4 स्टार दिए.

बागी 4 में मौजूद हैं ये स्टार्स
बागी 4 में मुख्य कलाकार के अलावा श्रेयस तलपड़े, उपेंद्र लिमये, सौरभ सचदेवा, शीबा आकाशदीप साबिर और महेश ठाकुर जैसे अन्य कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में हैं. दिलचस्प बात यह है कि बागी 4 हॉलीवुड की बड़ी फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द बंगाल फाइल्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Records: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने कमाए 50 करोड़, इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










