Baaghi 4 Box Office Collection: 18वें दिन बागी 4 पास हुई या फेल? टाइगर श्रॉफ की फिल्म का कलेक्शन जान लगेगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2025 12:41 PM
बागी 4 का 18वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज फिल्म बागी 4 कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म में तगड़ी कास्ट होने के बाद भी मूवी दर्शकों को लुभा नहीं पाई. मूवी के 18वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, जो बहुत ही कम है.
Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे और मूवी पिट गई थी. 5 सितंबर को टाइगर की एक्शन ड्रामा बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन बाद में इसकी कमाई हर गुजरते दिन के साथ कम होती गई. तीसरे हफ्ते तक आते-आते मूवी की कमाई में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई. चलिए आपको 18वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
18वें दिन बागी 4 का कलेक्शन
sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 18वें दिन बागी 4 ने सिर्फ 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हो सकता है इसके कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हो, लेकिन उम्मीद कम है. फिल्म का खेल अब बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है. टोटल कमाई मूवी की सिर्फ 53.04 करोड़ रुपये है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 53.04 करोड़ का बिजनेस किया है.
चलिए आपको बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं-
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.75 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.95 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 13- 0.75 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 14- 0.48 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 15- 0.07 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 16- 0.12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 17- 0.017 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 18- 0.01 करोड़ (Early Reports)
टोटल कलेक्शन- 53.04 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Naagin 7 को रिजेक्ट करने पर न्यारा बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं टाइपकास्ट नहीं होना चाहती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










