Azaad Box Office Day 3: राशा थडानी की फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास, यहां जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jan 2025 9:31 PM

विज्ञापन

Azaad Lifetime Box Office

Azaad Box Office Day 3: राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. आइये जानते हैं फर्स्ट मंडे में यह मूवी फेल हुई या पास.

विज्ञापन

Azaad Box Office Day 3: अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म आजाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इस मूवी से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. हालांकि आजाद से जितनी उम्मीद की जा रही थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही धीमी शुरुआत की. इसमें अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं तीन दिनों में इसने कितनी कमाई की.

आजद ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के शुरुआती अपडेट के अनुसार, तीसरे दिन आजाद ने 1.55 करोड़ की कमाई की. रविवार, 19 जनवरी, 2025 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.60 प्रतिशत थी. तीन दिनों में मूवी का टोटल कलेक्शन 4.35 करोड़ हो गया है. 80 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़, दूसरे दिन 1.3 करोड़ की कमाई की थी. पहले दिन की तुलना में कलेक्शन में 13.33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. आजाद को कंगना रनौत की इमरजेंसी और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है.

आजाद के बारे में

आजाद का निर्माण आरएसवीपी मूवीज की ओर से किया गया है. फिल्म में राशा और अमन के अलावा अजय देवगन, डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा भी हैं. फिल्म एक युवा स्थिर लड़के और घोड़े के बीच के अटूट बंधन को दिखाता है. यह फिल्म प्यार, वफादारी और साहस की कहानी है.

राशा ने हाल ही में अपने करियर के बारे में कही यह बात

राशा ने पहले समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि एक बच्ची के रूप में, वह अक्सर शीशे में देखती थी और हीरोइन बनने का सोचती थी. स्टारकिड ने कहा, “एक्टिंग हमेशा मेरा पहला प्यार रहा है. मेरी मां को हमेशा से पता था कि मैं यही करने जा रही हूं. वह घर पर मुझे ये सब करते हुए देखती थी. जब मैं लगभग पांच साल की थी, तब वह मुझे कथक क्लास में ले गईं और मुझे याद है कि मैं रोती थी, क्योंकि हर कोई इतना बड़ा था.”

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 2: वीकेंड में फुस्स हुई राशा थडानी की फिल्म, कमाए महज इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 1: राशा थडानी की आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola