Auron Mein Kahan Dum Tha: हिट या फ्लॉप, फिल्म देखने के बाद पब्लिक के आए ऐसे रिएक्शन, जानें कैसी है मूवी

Updated:
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha

Auron Mein Kahan Dum Tha

फिल्म औरों में कहां दम था आज रिलीज हो गई है. अजय देवगन और तब्बू की मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या कह रहे हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha Twitter Review: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है और ये एक रोमांटिक थ्रिलर है. एक यूनिक लव स्टोरी फिल्म बताती है, जो साल 2002 से 2023 के बीच बुनी गई है. मूवी में यंग अजय का रोल शांतनु माहेश्वरी और यंग तब्बू का रोल सई मांजरेकर ने निभाया है. इसके अलावा इसमें जिमी शेरगिल ने इसमें अहम रोल निभाया है. फिल्म को लेकर एक्स पर यूजर्स के मिले-जुले रिव्यू आने लगे हैं.

कैसी है फिल्म औरों में कहां दम था

फिल्म औरों में कहां दम था अजय देवगन और तब्बू की 10वीं फिल्म है. दोनों ने विजयपथ, हकीकत, तक्षक, दृश्यम, गोलमाल अगेन, दृश्यम 2, भोला जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्स पर मूवी का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे के साथ जोड़ी बनाए और यह ‘दिलजले’ वाली फीलिंग. निर्देशक नीरज पांडे की औरों में कहां दम था में एक प्रेम कहानी के साथ वापस आ गए हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि जनता अजय देवगन के इस अवतार को स्वीकार कर पाएंगे.

Also Read- अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट बदलने पर आया अपडेट 

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन की फिल्म FLOP होगी या HIT, यहां जानें एडवांस बुकिंग का हाल

औरों में कहां दम था की टक्कर हो रही उलझ से

औरों में कहां दम था की टक्कर जान्हवी कपूर अभिनीत उलझ से होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 3-5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. मसाला से बात करते हुए गिरीश जौहर ने कहा कि, फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन बहुत कम रखा. वर्ड ऑफ माउथ और अच्छे एभिनय के साथ ये मूवी अपेक्षाकृत कम लोकप्रियता के बावजूद बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. वहीं, उलझ से भी ट्रेड एक्सपर्ट्स को कोई खास उम्मीद नहीं है. उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola