Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले पर भावुक हुए महेश भट्ट, बोले- कुछ कलाकार शोर से दूर चले जाते हैं
Mahesh Bhatt On Arijit Singh
Arijit Singh: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले पर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ कलाकार अपने करियर के शिखर पर पहुंचकर भी शोर से दूरी और खामोशी को चुनते हैं. अरिजीत के इस फैसले ने फैंस और इंडस्ट्री को भावुक कर दिया है.
Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले ने हर किसी को हैरान और भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी नाराजगी और उदासी जाहिर कर रहे हैं. वहीं, कई सिंगर्स और सेलेब्रिटीज ने अरिजीत के फैसले को समझदारी भरा कदम बताया है. अब इस लिस्ट में फिल्ममेकर महेश भट्ट का नाम भी जुड़ गया है.
महेश भट्ट की भावुक प्रतिक्रिया
Telegraph को दिए एक इंटरव्यु में महेश भट्ट ने अरिजीत सिंह के फैसले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हर कलाकार का सफर अलग होता है. उन्होंने कहा कि कुछ कलाकार अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचकर भी शोर-शराबे से दूर जाने का रास्ता चुनते हैं. महेश भट्ट के मुताबिक, “कुछ कलाकार कला से नहीं, बल्कि उस शोर से दूरी बनाते हैं जो उनके आसपास बन जाता है. वे खामोशी, अकेलेपन और सच्चाई को चुनते हैं.”
‘आशिकी 2’ से जुड़ी यादें
महेश भट्ट ने अरिजीत सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया. यह मुलाकात फिल्म आशिकी 2 के म्यूजिक लॉन्च के दौरान हुई थी. उन्होंने बताया कि जब अरिजीत को तुम ही हो गाने के लिए बुलाया गया था, तब वह बेहद शांत और शर्मीले थे. “एक साधारण सा लड़का मंच पर आया और ऐसा गाना गाया, जिसने पूरी दुनिया को छू लिया. उसी दिन से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई,” भट्ट ने कहा.
यादगार रहेगा अरिजीत का सफर
अरिजीत सिंह ने तुम ही हो, चन्ना मेरेया, अगर तुम साथ हो, राब्ता, केसरिया और ऐ दिल है मुश्किल जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी आवाज आने वाले वक्त में भले ही कम सुनाई दे, लेकिन उनके गाने हमेशा जिंदा रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए