रिटायरमेंट के बाद पहले लाइव शो में दिखे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर संग स्टेज पर बिखेरा जादू

Updated at : 09 Feb 2026 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
Arijit Singh

अरिजीत सिंह

Arijit Singh: Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में अपना पहला लाइव शो किया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया. नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट में उन्होंने मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ मंच शेयर किया.

विज्ञापन

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनका पहला लाइव स्टेज परफॉर्मेंस, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पिछले महीने फिल्मों में गाने से रिटायरमेंट का ऐलान कर उन्होंने सबको चौंका दिया था. हालांकि अब अरिजीत ने कोलकाता में अपना पहला लाइव शो किया. इस खास मौके पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ मंच शेयर किया.

लाइव शो में नर्वस दिखे अरिजीत

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए इस कॉन्सर्ट का माहौल बहुत भावुक और जोश से भरा हुआ था. जैसे ही अरिजीत स्टेज पर आए, पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा. फैंस अपने पसंदीदा सिंगर को सामने देखकर बहुत खुश नजर आए. उन्होंने दर्शकों से बात करते हुए कहा कि वह काफी नर्वस हैं और उन्हें यहां बुलाने के लिए सभी का धन्यवाद. इस लाइव शो में अरिजीत सिंह और अनुष्का शंकर की जोड़ी सबसे खास रही. दोनों कलाकारों ने साथ मिलकर अपने संगीत से सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 

बंगाली गीत ने लगाए चार चांद

इस बीच अरिजीत ने मशहूर बंगाली गीत ‘माया भोरा राती’ भी गाया, जिसे लक्ष्मी शंकर ने अपनी आवाज में गाया था. अरिजीत की आवाज और अनुष्का के सितार की धुन ने इस गीत को और भी खास बना दिया. तालवादक बिक्रम घोष ने भी अपनी ताल से इसमें जान डाल दी. स्टेज पर बातचीत के समय अरिजीत ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया कि वह हाल ही में अनुष्का शंकर से उनके घर मिलने गए थे, जहां दोनों ने साथ बैठकर एक नई कंपोजिशन पर काम किया. इस बात को सुनकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया. 

लाइव शो से वीडियो हुआ वायरल

इसके अलावा दोनों कलाकारों ने मिलकर ‘ट्रेस ऑफ यू’ का एक पार्ट भी गाया, जिसे सुनकर फैंस झूम उठे. शो के एक अन्य वीडियो में अरिजीत गिटार बजाते हुए सरगम करते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, अरिजीत ने 27 जनवरी को फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था. लेकिन अरिजीत ने साफ कर दिया था कि वह संगीत से दूर नहीं जा रहे हैं. वह आगे भी लाइव कॉन्सर्ट, स्टेज शो और इंडिपेंडेंट म्यूजिक करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड सीरीज और फिल्में

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola