Saiyaara: 25 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से सैयारा की तुलना पर अब अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2025 8:55 AM
Saiyaara और ‘कहो ना प्यार है’ की तुलना पर अमीषा पटेल का जवाब, फोटो- इंस्टाग्राम
Saiyaara:'सैयारा' जब रिलीज हुई तो इसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. फिल्म का कहानी को यंग जेनरेशन ने खास कर पसंद किया. सोशल मीडिया पर इसके गाने खूब वायरल हुए. हालांकि कुछ लोगों ने इसकी तुलना फिल्म कहो ना प्यार है से किया. इसपर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया.
Saiyaara: रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई और इसने दुनियाभर में 570 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अहान और अनीत की फिल्म में की एक्टिंग की जमकर सराहना की. वहीं, जब उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से तुलना की बात आई तो अमीषा ने साफ कहा कि सैयारा का अंदाज और कहानी बिल्कुल अलग है. ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी.
अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेब्यू पर अमीषा पटेल ने तारीफ की
जूम से बातचीत में अमीषा पटेल से अहान पांडे और अनीत पड्डा के सफल डेब्यू पर राय पूछी गई. इसपर उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो मैं इन्हें बधाई देती हूं, दोनों ने शानदार काम किया है. अब वक्त आ गया है कि इंडस्ट्री को कुछ नए चेहरे मिले, ऐसे कलाकार जो मेहनत से आगे बढ़ें और दर्शकों के दिलों में जगह बनाएं. नए टैलेंट का आना बहुत जरूरी है.” उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो सैयारा एक ऐसी फिल्म है जिसे जनरेशन Z ने हर लेवल पर खूब पसंद किया. जबकि कहो ना प्यार है ऐसी फिल्म है जिस पर आज भी 25 साल बाद बात की जाती है. उसकी धुन सुनते ही लोगों को गूजबंप्स आ जाते हैं. लोग आज भी उसका हुक स्टेप और टैग स्टेप करते हैं.”
कहो ना प्यार है से सैयारा की तुलना पर क्या बोलीं अमीषा पटेल?
अमीषा पटेल ने इसपर कहा, “कहो ना प्यार है एक बहुत खुशमिजाज फिल्म थी. इसमें हास्य था, संगीत था, सब कुछ था, डबल रोल भी थे. यह एक आम लोगों की पसंद वाली पूरी तरह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें कोई दुखद पहलू नहीं था. इसलिए आप आम और संतरे की तुलना नहीं कर सकते. मैं सिर्फ खुश हूं कि जनरेशन Z यानी नए दर्शकों को अब ऐसे कलाकार और ऐसी फिल्में मिल रही हैं जिससे वे जुड़ सकें.”
यह भी पढ़ें- Saiyaara: 570 करोड़ी फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू, कहा- आप नजरें हटा ही नहीं सकते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










