Allu Arjun: संध्या थिएटर की घटना पर अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट, हुए भावुक, कहा- मेरे चरित्र की हत्या की जा रही
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Dec 2024 8:02 AM
Allu Arjun on stampede
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ में अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने उस हादसे को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया.
Allu Arjun: 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2’ की प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक दुखद घटना घटी. थियेटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्जुन ने इस स्थिति पर दुख जताया. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें जज न करें.
संध्या थिएटर की घटना पर क्या बोले अल्लू अर्जुन
दरअसल, शनिवार को तेलंगाना विधानसभा सीएम रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने संध्या थियेटर मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने इसपर रिएक्ट करते हुए उस हादसे को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया. एक्टर ने सिनेमाघरों को अपना मंदिर बताया और कहा कि उन्हें यह दुख है कि ऐसा कुछ हुआ. अल्लू ने कहा, “मेरी ओर से कही गई चीजों के बारे में बहुत सारी गलत जानकारी, झूठे आरोप और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही है. मुझे अपमानित महसूस होता है और मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है. लोग मुझे 20 साल से जानते हैं, क्या मैं ऐसा बोलूंगा? मैं काम पर जाने में भी असमर्थ हूं.”
जानें पुष्पा 2: द रूल का कलेक्शन
सुकुमार निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द रूल अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. अल्लू अर्जुन की फिल्म सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिन में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. हिंदी भाषा में मूवी ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि पुष्पा 2 9 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए ये क्लियर कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. फिल्म 56 दिनों के बाद ही ओटीटी पर आ सकती है. साथ ही उन्होंने दर्शकों को सिनेमाघरों में मूवी एंजॉय करने के लिए कहा.
Also Read- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










