Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने अपने नए बंगले में बेटी संग किया ‘गृह प्रवेश’, राहा की बर्थडे पार्टी ने बढ़ाई चमक, तस्वीरें वायरल

Updated at : 05 Dec 2025 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने अपने नए आलीशान घर में रणबीर कपूर संग गृह प्रवेश पूजा की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. साथ ही पूरे परिवार के साथ नए घर में बेटी राहा का तीसरा जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया.

विज्ञापन

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है. पिछले महीने राहा के तीसरे जन्मदिन के साथ दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए, जो मुंबई के पाली हिल इलाके में बना छह मंजिला शानदार बंगला है. इस नए घर में आलिया-रणबीर के साथ उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर भी रहने लगी हैं. अब आलिया ने अपने नवंबर महीने की ढेर सारी खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें गृह प्रवेश पूजा से लेकर राहा के बर्थडे तक की दिल छू लेने वाली झलकियां शामिल हैं.

घर का हुआ गृह प्रवेश

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर “November 2025… you were a month & a half” लिखकर कई तस्वीरें शेयर की. फोटो में आलिया और रणबीर अपने नए घर की चौखट पार करते नजर आते हैं. घर के दरवाजे पर कलश रखा है और दोनों हाथ में पूजा की थाली लिए अंदर कदम रख रहे हैं. आलिया ने हल्के पिंक गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है, जबकि रणबीर पारंपरिक सफेद कुर्ता पजामा में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में एक बेहद इमोशनल पल भी देखने को मिलता है, जहां नीतू कपूर, आलिया को गले लगाती दिखती हैं और उनके पीछे ऋषि कपूर की तस्वीर रखी हुई है. यह तस्वीर फैन्स के दिल को छू गई. 

राहा का बर्थडे सेलिब्रेशन

इसके अलावा पूजा के समय रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने झुककर आशीर्वाद लेते नजर आते हैं. एक और प्यारी झलक में रणबीर और राहा पूजा की रस्मों में शामिल होते दिखते हैं, जहां दोनों साथ में चावल उठाते हैं. गृह प्रवेश की फोटोज के बाद आलिया ने राहा के तीसरे जन्मदिन की झलक भी शेयर की. पहली तस्वीर में आलिया अपनी नन्ही राहा को गोद में उठाए हुए हैं और दोनों ने मैचिंग पिंक आउटफिट पहने हैं. पार्टी में आलिया की गर्ल गैंग भी नजर आई, जिसमें अनुष्का रंजन और बहन शाहीन भट्ट शामिल थी. एक फोटो में आलिया अपनी मां सोनी राजदान के साथ खड़ी हैं और महेश भट्ट उनकी फोटो क्लिक कर रहे हैं. 

मन्नत और जलसा से भी महंगी है बंगला

रणबीर-आलिया का नया बंगला वहीं है, जहां पहले ‘कृष्णा राज’ बंगला हुआ करता था. यह छह मंजिला घर पूरी तरह मॉडर्न लुक में तैयार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार प्रॉपर्टी की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसे मुंबई के सबसे महंगे सेलिब्रिटी घरों में से एक है. यह घर शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की कीमत से भी महंगी है.

ये भी पढ़ें: TRP Report Week 47: 47वें हफ्ते में टीआरपी का असली बादशाह कौन? इस नए रियलिटी शो ने टॉप 5 में बनाई जगह, जानें नाम

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: बोरियत को करें अलविदा, इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज होंगी 7 दमदार फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Border 2 Movie: खत्म हुई ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, अहान शेट्टी ने शेयर की कई तस्वीरें, लिखा- मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola