Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी हुई फ्लॉप, 13वें दिन सिर्फ हुई इतनी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Oct 2025 8:00 AM
अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी, फोटो- इंस्टाग्राम
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फिल्म अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. मूवी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया और संघर्ष करते हुए 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई अबतक सिर्फ किया. जबकि दुनियाभर में भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. 13वें दिन फिल्म ने मामूली सी कमाई की है.
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बायोपिक अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी की हवा टाइट बॉक्स ऑफिस पर टाइट हो गई. मूवी को लेकर क्रेज तो सोशल मीडिया पर था, लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही बुरी तरह पिट गई. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और फिर इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खराब होता चला गया. मूवी 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसकी स्टोरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म को जॉली एलएलबी 3 ने अपने सामने टिकने नहीं दिया. अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का 13वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का 13वें दिन का कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी ने 13वें दिन बेहद ही कम कमाई की. इस रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने भारत में 13वें दिन सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की अब कुल कमाई 1.86 करोड़ रुपये हो गई है. अब फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से बॉक्स ऑफिस पर होगी. इसके सामने अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी नहीं टिक पाएगी. वहीं, वर्ल्ड वाइड मूवी ने 2.14 करोड़ का बिजनेस किया है.
अब तक कितना कलेक्शन हो गया अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 9- 0.07 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 10- 0.08 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 11- 0.02 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 12- 0.03 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 13- 0.05 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.86 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










