Aishwarya Rai Net Worth: खूबसूरती ही नहीं, संपत्ति में भी धनी हैं ऐश्वर्या राय, देखें नेट वर्थ से लेकर लग्जीरियस लाइफस्टाइल की डिटेल्स
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Nov 2025 7:03 AM
ऐश्वर्या राय नेट वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम
Aishwarya Rai Net Worth: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस ली लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं के साथ-साथ संपत्ति की भी काफी धनी हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और लग्जरी लाइफस्टाइल की पूरी डिटेल.
Aishwarya Rai Net Worth: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक, ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर 2025) अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. मिस वर्ल्ड 1994 का ताज जीतने के बाद उन्होंने न सिर्फ अभिनय की दुनिया में सफलता हासिल की, बल्कि अपनी मेहनत और समझदारी से अपार संपत्ति भी कमाई है. अब इस खास मौके पर हम उनके नेट वर्थ, ब्रांड एंडोर्समेंट और लग्जरी लाइफस्टाइल पर एक नजर डालते हैं.
ऐश्वर्या राय बच्चन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? (Aishwarya Rai Net Worth)
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमानित नेट वर्थ ₹900 करोड़ है, जिससे वह जूही चावला के बाद भारत की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री बन गई हैं. उनकी संपत्ति फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स और रियल एस्टेट से आती है.
फिल्मों से होती है अपार कमाई (Aishwarya Rai Fees)
अपने दमदार अभिनय और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के कारण ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति फिल्म ₹10 करोड़ तक चार्ज करती हैं.
ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन (Brand endorsement and Advertisement)
ऐश्वर्या न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक पॉपुलर चेहरा हैं. वह कई लग्जरी ब्रांड्स जैसे L’Oréal, Longines, Coca-Cola आदि की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं. वह ब्रांड प्रमोशन से ₹6-7 करोड़ प्रति प्रोजेक्ट कमाती हैं.
लक्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी (Aishwarya Rai Lifestyle and Property)
रियल एस्टेट में भी ऐश्वर्या के पास बेहतरीन निवेश हैं. वह मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगले में रहती हैं जिसकी कीमत ₹50 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है. इसके अलावा, उनके पास दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स (Sanctuary Falls) में एक शानदार विला भी है, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का सबूत है.
सफल बिजनेसवुमन भी हैं एक्ट्रेस (Aishwarya Rai Business Women)
फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा, ऐश्वर्या ने कई स्मार्ट निवेश भी किए हैं. इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो और बिजनेस वेंचर्स के कारण उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल बिजनेसवुमन में गिना जाता है.
ऐश्वर्या राय बच्चन का वर्क फ्रंट (Aishwarya Rai Workfront)
एक्ट्रेस आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: भाग 2’ (2023) में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी की भूमिका निभाई थी. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










