Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बने अभिषेक बच्चन, ससुर बिग बी के साथ ऐसे नजर आई एक्ट्रेस
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Dec 2024 7:51 AM
Aishwarya-Abhishek Video
Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में शामिल हुए. इस दौरान दोनों के कई वीडियोज सामने आए, जिसपर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं.
Aishwarya-Abhishek Video: बीते कई महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कहा जा रहा कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है. हालांकि अब इन सारी अटकलों पर विराम लग गया. ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ शिरकत किया. उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए. तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ नजर आए
19 दिसंबर को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया. इसमें आराध्या ने परफॉर्म किया. अपनी बेटी का परफॉर्मेस देखने के लिए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ में आए. इस दौरान कई वीडियोज सामने आए, जिसमें कपल साथ में दिखे. एक वीडियो में ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन बात करते दिखे. एक वीडियो में अभिषेक एक्ट्रेस का ख्याल रखते दिखे. जूनियर बच्चन ऐश्वर्या को वेन्यू में पहुंचने के दौरान उन्हें भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आए.
यूजर्स के कमेंट
वीडियो देख यूजर्स काफी खुश हो गए कि उनके बीच सबकुछ ठीक है. इस वीडियो ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की अफवाहों को शांत कर दिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, देखो दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं. एक यूजर ने लिखा, उन्हें साथ देखकर अच्छा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, भगवान उनकी जोड़ी सलामत रखें. एक यूजर ने लिखा, सब ट्रोलर्स अब शांत बैठ जाओ. उनके बीच सब ठीक हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










