आशिकी फेम एक्टर दीपक तिजोरी से हुई 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

एक्टर दीपक तिजोरी ने अपने सह-निर्माता मोहन नादर के खिलाफ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. एक्टर ने आरोप लगाया कि मोहन नादर ने उनसे ठगी की है. बता दें कि इन दिनों एक्टर फिल्मों से दूर है.
Deepak Tijori: फिल्म जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी और आशिकी जैसे फिल्मों में काम करने वाले एक्टर और निर्देशक दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) के साथ धोखाखड़ी हो गया. दीपक ने इस बारे में मुंबई पुलिस को बताया है. एक्टर ने आरोप लगाया कि सह-निर्माता मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की. बता दें कि इन दिनों दीपक फिल्मों से दूर है.
दीपक तिजोरी से ठगी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि, दीपक तिजोरी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. अभिनेता ने आरोप लगाया कि सह-निर्माता मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की, जो एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण करने के लिए उनके साथ शामिल हुए थे. आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है.
Bollywood actor & director Deepak Tijori filed a case of cheating at Amboli police station. The actor alleged that he was duped of Rs 2.6 cr by co-producer Mohan Nadar, who joined him to produce a thriller film. Case has been registered under sec 420 & 406 of IPC & probe… pic.twitter.com/R0jy1saVtN
— ANI (@ANI) March 20, 2023
किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
यह मामला लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसे दीपक तिजोरी ने 10 दिन पहले दायर किया था, जब उन्हें मोहन नादर से पैसे नहीं मिले थे, जिन्होंने इसे शूट लोकेशन के लिए इस्तेमाल करने के बहाने से गबन किया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इन फिल्मों में नजर आए थे दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी की बात करें तो वो ‘आशिकी’ फिल्म में राहुल रॉय के दोस्त के रूप में दिखे थे. इसके अलावा दीपक ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, फिल्म ‘सड़क’ ‘कभी हां कभी न’, ‘राजा नटवरलाल’ और ‘पहला नशा’ जैसे फिल्मों में काम कर चुके है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी एक बेटी है जिसका नाम समारा है. स्टारकिड काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. अक्सर इंस्टाग्राम पर वो अपनी हसीन फोटोज पोस्ट करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










