Aamir Khan ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बाद फिल्मों को कहेंगे अलविदा? बोले- मुझे कुछ नहीं करना…

Published by :Sheetal Choubey
Published at :01 Jun 2025 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Aamir Khan on Mahabharat

Aamir Khan on Mahabharat

Aamir Khan on Mahabharat: आमिर खान ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी ड्रीम फिल्म 'महाभारत' उनका आखिरी प्रोजेक्ट हो सकती है. ऐसे में जानिए क्यों वह इसे करियर की आखिरी फिल्म मानते हैं और इसमें खुद एक्टिंग करेंगे या नहीं.

विज्ञापन

Aamir Khan on Mahabharat: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से मिला-झूला रिस्पांस मिला. अब इसके बाद वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर काम शुरू करने वाले हैं.

आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह इस पौराणिक गाथा को अपनी आखिरी फिल्म बनाना चाहते हैं. अब इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस निराश और उत्सुक दोनों हैं कि आखिर यह मूवी कैसी होने वाली है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

करियर की आखिरी फिल्म होगी महाभारत?

आमिर ने राज शामनी के साथ बातचीत में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “महाभारत’ एक ऐसी कहानी है जिसमें भावनाएं, स्तर, और विशालता है, वह सब कुछ जो एक कहानी में हो सकता है. अगर मैं इसे कर सका, तो शायद मुझे लगे कि अब मुझे और कुछ नहीं करना है.” उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है यह उनकी आखिरी फिल्म हो क्योंकि यह उनके करियर की सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगी.

साथ ही एक्टर ने आगे इस इंटरव्यू में यह भी कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं काम करते हुए मरूंगा, लेकिन चूंकि आप पूछ रहे हैं, इसलिए यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं सोच सकता हूं. शायद इसके बाद मुझे लगेगा कि मुझे कुछ और करने की जरूरत नहीं है.”

खुद नहीं निभाएंगे कोई रोल?

जब आमिर से पूछा गया कि क्या वह फिल्म में एक्टिंग करेंगे, तो उन्होंने साफ किया कि वह केवल उसी एक्टर को कास्ट करेंगे जो उस किरदार के लिए सबसे परफेक्ट होगा. अब उनकी बात से यह साफ है कि वह खुद कोई किरदार निभाने के बजाय कहानी पर फोकस करने वाले हैं.

बड़े स्तर पर बनेगी ‘महाभारत’

आमिर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में बताया कि यह प्रोजेक्ट इतना बड़ा होगा कि केवल स्क्रिप्ट लिखने में ही कई साल लग सकते हैं. इस बात से साफ है कि आमिर खान इसे लेकर कितने गंभीर और समर्पित हैं.

फैंस की उम्मीदें बढ़ी

महाभारत जैसे पौराणिक विषय पर आमिर खान की नजर से बनी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस महाकाव्य को कैसे जीवंत करते हैं और क्या वाकई यह उनकी आखिरी फिल्म होगी.

यह भी पढ़े: Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? शनिवार को किसकी बादशाहत बढ़ी और किसकी पड़ी फीकी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola