Aaliyah Kashyap Reception: रिसेप्शन में बहुत ही अलग लुक में दिखी अनुराग कश्यप की बेटी, इन सितारों ने लूटी महफिल, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2024 8:37 AM
Aaliyah Kashyap Wedding Reception
Aaliyah Kashyap Wedding Reception: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने धूमधाम से अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली. उनके वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई स्टार्स आए. रिसेप्शन की तसवीरें सामने आ गई है.
Aaliyah Kashyap Wedding Reception: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से 11 दिसंबर को शादी कर ली. शादी की तसवीरें और वीडियोज सामने आने लगी है. उनके वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई स्टार्स ने शिरकत की, जिसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अगतस्य नंदा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी, अभिषेक बनर्जी शामिल है. सबका ध्यान नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने खींचा, जिसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई है.
आलिया कश्यप का वेडिंग रिसेप्शन लुक
आलिया कश्यप ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में बहुत ही स्टाइलिश आउटफिट पहना था. आलिया ने गोल्ड प्लेटेड टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहना था. इसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश पर्स भी कैरी किया था. आलिया का बहुत ही मॉडर्न लुक था. जबकि उनके पति शेन ग्रेगोइरे ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे. यहां देखें वीडियो.
न्यूली वेड कपल नागा चैतन्य- शोभिता धुलिपाला भी पार्टी में दिखे
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप के वेडिंग रिसेप्शन में न्यूली वेड कपल नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भी पहुंचे. शोभिता ने गोल्डन कलर का सूट पहना था, जबकि नागा ने ब्लैक सूट सूट पहना था. एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र भी दिखा. वहीं, सुहाना खान, खुशी कपूर भी रिसेप्शन में पहुंची थी. सुहाना ने गोल्डन साड़ी पहना था, जबकि खुशी ने ग्रीन लहंगे पहना था. इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी.
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू इस लुक में आए नजर
तापसी पन्नू भी रिसेप्शन में नजर आई. उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. उनके साथ थप्पड़ फिल्म के को-स्टार पावेल गुलाटी भी नजर आए. दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया. इसके अलावा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेटी के साथ पार्टी में पहुंचे. उनका भी वीडियो सामने आया. अभिषेक बच्चन अपने भांजे अगतस्य नंदा के साथ पार्टी की शान बने. अभिषेक ने ब्लैक सूट पहना था, जबकि अगतस्य ने व्हाइट शेरवानी पहना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










