आशा पारेख की जीवनी नवोदित अभिनेताओं के लिए प्रेरणादायक : आमिर

नयी दिल्ली : अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अभिनेत्री आशा पारेख की आत्मकथा ‘द हिट गर्ल’ का विमोचन किया. इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि गुजरे जमाने की अभिनेत्री का फिल्मी जीवन नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है. ‘दंगल’ स्टार ने कहा कि यह प्रेरणादायक बात है कि पारेख ने करियर की शुरुआत […]
नयी दिल्ली : अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अभिनेत्री आशा पारेख की आत्मकथा ‘द हिट गर्ल’ का विमोचन किया. इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि गुजरे जमाने की अभिनेत्री का फिल्मी जीवन नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है.
‘दंगल’ स्टार ने कहा कि यह प्रेरणादायक बात है कि पारेख ने करियर की शुरुआत में खारिज किये जाने के बावजूद उम्मीद नहीं छोड़ी.
आमिर ने कहा, मेरे ख्याल से आशा आंटी का करियर शानदार रहा है और हम सभी उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं. जब मैं उनसे आखिरी बार मिला था, तो उन्होंने मुझे बताया था कि उनको ‘गूंज उठी शहनाई’ की पेशकश की गयी थी और उन्होंने दो दिन तक शूटिंग भी की थी लेकिन इसके बाद निर्देशक को लगा कि वह फिट नहीं हैं और उनको फिल्म से हटा दिया गया था.
आमिर ने कहा कि उनको सबसे अधिक खेद इस बात का है कि भारतीय अभिनेताआें और प्रसिद्ध लोगों पर बहुत अधिक किताबें उपलब्ध नहीं हैं, जिनके जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




