सलमान ने नयी अभिनेत्रियों पर कसा तंज कहा, पुरानी अभिनेत्रियों से सीखें दोस्ती करना

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि आजकल की अभिनेत्रियों को पुराने जमाने की अदाकाराओं से अपने समकालीनों से दोस्ती करने के तरीके सीखने की जरुरत है. सलमान ने कहा, ‘‘वहीदा (रहमान) आंटी और हम एक ही परिसर में रहते थे. हेलन आंटी और वो सब बेहद करीब थीं. आजकल की अभिनेत्रियों को […]
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि आजकल की अभिनेत्रियों को पुराने जमाने की अदाकाराओं से अपने समकालीनों से दोस्ती करने के तरीके सीखने की जरुरत है. सलमान ने कहा, ‘‘वहीदा (रहमान) आंटी और हम एक ही परिसर में रहते थे. हेलन आंटी और वो सब बेहद करीब थीं. आजकल की अभिनेत्रियों को उनसे भी सीखने की जरुरत है.” सलमान ने कहा, ‘‘शायरा बानो, आशा, और साधना आंटी वास्तव में आपस में बहुत करीबी थीं.
यह ऐसी बात है, जो आजकल देखने को नहीं मिलती. मुझे लगता है कि यह उस पीढी की सबसे अच्छी बात रही होगी. आज इस तरह की बातों की कमी है.” सलमान ने ये बातें कल रात बांद्रा में आशा पारेख की जीवनी ‘दि हिट गर्ल’ के विमोचन मौके पर कहीं. पारेख के साथ अपने जुडाव के बारे में बात करते हुये सलमान ने कहा कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख उन्हें बहुत प्रिय थीं और वह बचपन से उन्हें जानते हैं. सलमान इस विमोचन कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पधारे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




