शाहरुख और रणबीर को एकसाथ फिल्म में लाने की खबरों पर करण ने तोड़ी चुप्पी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 3:39 PM
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान और रणबीर कपूर को लेकर पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. अब करण ने इन खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है. करण जौहर ने अपने निर्देशन में बनने […]
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान और रणबीर कपूर को लेकर पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं और इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. अब करण ने इन खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है. करण जौहर ने अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर जारी सभी अटकलों पर विराम लगाते हुये कहा कि यह सब ‘गलत’ है.
ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला के ट्वीट के बाद ऐसी अटकलें लगायी जाने लगी थी कि जौहर शाहरुख खान और रणबीर कपूर को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. बाला ने ट्वीट किया था, ‘कास्टिंग के बारे में बात करें… करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में शाहरुख खान और रणबीर कपूर एक साथ मुख्य भूमिका में होंगे.’
जौहर ने ट्विटर पर सभी अटकलों पर विराम लगाते हुये कहा कि वह अभी भी अपनी अगली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं. जौहर ने ट्वीट किया, ‘मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के बारे में सभी अटकल गलत हैं. मैं अगली फिल्म की पटकथा लिख रहा हूं और जब यह पूरा हो जाएगा तब मैं अभिनेताओं का चयन करुंगा.’
https://twitter.com/karanjohar/status/846187934151823360
हाल ही में रणबीर ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










