सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

बॉलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के पिता का बुधवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का होटल का बिजनेस था. इस खबर के बाद से ही उनका […]
बॉलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के पिता का बुधवार तड़के मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का होटल का बिजनेस था.
इस खबर के बाद से ही उनका पूरा परिवार सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जायेगा. दरअसल सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी विदेश में शूटिंग कर रही हैं. ऐसे में उनके लौटने का इंतजार किया जायेगा.
वीरप्पा शेट्टी अपने पीछे पत्नी, बेटा सुनील शेट्टी और बेटी सुजाता शेट्टी को छोड़ गये हैं. बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी को देखते हुए सुनील शेट्टी ने घर में ही अस्पताल जैसी व्यवस्था करवाई थी. सुनील शेट्टी अपने पिता के बेहद करीब माने जाते थे.
बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. चर्चा है कि अब जल्द ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




