''रंगून'' हुई फ्लॉप तो शेखर सुमन ने कंगना रनौत को कह दिया कुछ ऐसा!

Updated at : 28 Feb 2017 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
''रंगून'' हुई फ्लॉप तो शेखर सुमन ने कंगना रनौत को कह दिया कुछ ऐसा!

अभिनेत्री कंगना रनौत की भारी-भरकम बजट में बनी फिल्‍म ‘रंगून’ बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. ऐसे में जहां एक ओर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज फिल्‍म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं अभिनेता शेखर सुमन के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल शेखर सुमन ने एक हीरोइन को […]

विज्ञापन

अभिनेत्री कंगना रनौत की भारी-भरकम बजट में बनी फिल्‍म ‘रंगून’ बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. ऐसे में जहां एक ओर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज फिल्‍म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं अभिनेता शेखर सुमन के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.

दरअसल शेखर सुमन ने एक हीरोइन को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंनें उस हीरोईन को ‘कॉकीन एक्‍ट्रेस’ कहा. भले ही उन्‍होंने इस ट्वीट किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हीरोइन का नाम कंगना रनौत मान लिया है.

हालांकि शेखर सुमन के अनुसार वह किसी और के बारे में बात कर रहे थे और इस बारे में उन्‍होंने ट्विटर के अपने अनवैरिफाइट अकाउंट से ट्वीट भी किया. बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘रंगून’ हाल ही में रिलीज हुई है. टिकट खिड़की पर फिल्‍म को काफी ठंडा रिस्‍पांस मिला है.

हालांकि ठंडी शुरुआत के बाद भी बॉलीवुड सितारों ने कंगना की तारीफ की है. शेख सुमन ने सोमवार को ट्वीट किया,’ एक ऐक्ट्रेस अपने नामौजूद स्‍टारडम का बोझ ढो रही थी. वह अपने मुंह के बल गिरी है देखिए कैसे. यह एक तरह का न्‍याय है.’

शेखर सुमन ने भले ही किसी का नाम न लिया हो लेकिन ट्विटर पर लोगों ने तो यह तय करने में देर नहीं लगाई कि यह ट्वीट कंगना रनौत के लिए किया गया है. बता दें ‘रंगून’ में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

बता दें कि शेखर सुमन के बेटे अध्‍ययन सुमन के साथ कंगना की नजदीकियां रही है. पिछले साल रितिक रोशन के साथ हुए विवाद के दौरान अध्‍ययन ने कंगना पर रिलेशनशिप के दौरान गालियां देने और बदतमीजी करने के आरोप लगाये थे.

अध्‍ययन सुमन ने कंगना को ड्रग एडिक्‍ट तक कह दिया था. शेखर सुमन के इस ट्वीट ने एकबार फिर माहौल का गरमा दिया है. बता दें कि शेखर सुमन इनदिनों संजय दत्‍त के साथ फिल्‍म ‘भूमि’ की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola