प्लास्टिक सर्जरी के बाद इस तरह दिख रही हैं आयशा टाकिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहने वाली आयशा टाकिया आज सबके सामने दिखीं तो लोगों को उन्हें पहचानने में मुश्किल होने लगी. सोशल मीडिया में आयशा टाकिया की नयी तसवीर वायरल हो गयी है. बताया जा रहा है कि आयशा टाकिया ने अपने होठो का प्लास्टिक सर्जरी करवाया है. इसके बाद […]
विज्ञापन
मुंबई : लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहने वाली आयशा टाकिया आज सबके सामने दिखीं तो लोगों को उन्हें पहचानने में मुश्किल होने लगी. सोशल मीडिया में आयशा टाकिया की नयी तसवीर वायरल हो गयी है. बताया जा रहा है कि आयशा टाकिया ने अपने होठो का प्लास्टिक सर्जरी करवाया है. इसके बाद आयशा का होठ पहले की तुलना में ज्यादा उभरा नजर आ रहा है.
बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी कराने वाली आयशा अकेली अभिनेत्री नहीं हैं इससे पहले अनुष्का शर्मा भी अपने होठो की सर्जरी करा चुकी है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिसने प्लास्टिक सर्जरी करवायी लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हर इंसान इसके बाद ज्यादा खूबसूरत लगे. कई बार इसके उल्टे असर भी देखने को मिलते हैं. सुनने में आया है कि आयशा जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकती है. शादी के बाद फिल्मी पर्दे से गायब होने वाली आयशा टाकिया बीच में एक म्यूजिक एलबम में भी नजर आयीं थीं. आयशा ने ‘वांटेड’ , ‘टार्जन द वंडर कार’ व ‘सोचा न था’ जैसी फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










