मलाइका अरोड़ा के पापा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अरबाज खान, तस्वीरें आई सामने

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता अरबाज खान की शादी टूटने के कगार पर है. दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है. लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों के रिश्तों में आई खटास कुछ कम हो गई है. दरअसल हाल ही में मलाइका […]
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता अरबाज खान की शादी टूटने के कगार पर है. दोनों ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है. लेकिन हाल ही में सामने आई तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों के रिश्तों में आई खटास कुछ कम हो गई है.
दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बर्थडे सेलीब्रेट किया गया, जिसमें अरबाज खान भी पहुंचे थे. मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीती रात की पार्टी की तस्वीरें शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/BQzJuapDOJQ/
https://www.instagram.com/p/BQyKmjPDpn2/
पिछले दिनों दोनों स्टार्स को एकसाथ बेटे का बर्थडे मनाते देखा गया था. इससे पहले मलाइका को पूरे खान परिवार के साथ डिनर करते हुए भी देखा गया था. हालांकि बाहर आने के बाद वो अपनी कार से वहां से निकल गई थी.
बॉलीवुड की सबसे मजबूत कपल माने जाने अरबाज और मलाइका 6 साल डेट करने के बाद वर्ष 1998 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात 1992 में विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी. लेकिन 18 सालों बाद अचानक मलाइका क्यों अरबाज से अलग होना चाहती हैं यह बड़ा सवाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




