ePaper

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

Updated at : 22 Feb 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने काम या फिर अपने स्टाइल के चलते अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इसबार वे अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोनम कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग एक वीडियो शेयर किया है. सोनम और आनंद आहूजा के अफेयर की […]

विज्ञापन

‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने काम या फिर अपने स्टाइल के चलते अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इसबार वे अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोनम कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग एक वीडियो शेयर किया है.

सोनम और आनंद आहूजा के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से आ रही है. इस वीडियो में सोनम काफी फनी मूड में नजर आ रही हैं और आनंद उनके बगल में बैठे हैं. सोनम ने कभी अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन दोनों की तस्‍वीरें वायरल हो जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/BQxg9KvlJxF/

आनंद कई बार सोनम के फैमिली फंक्‍शन्‍स में भी नजर आ चुके हैं. हाल ही में पूरी फ्रैमिली के साथ दोनों की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. खबरों की मानें तो दोनों पिछले दो सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

सोनम और आनंद की अफेयर की खबरें उस समय सुर्खियों में आई थी जब अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्‍टर विल स्मिथ के सम्‍मान में एक पार्टी दी थी, जिसमें सोनम और आनंद साथ-साथ पहुंचे थे. दोनों ने यहां एकदूसरे के साथ काफी टाइम भी स्‍पेंड किया था.

पर्सनल लार्इफ से थोड़ा हटकर अगर सोनम की प्रोफेशनल लाईफ के बारे में बात करें तो वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेंडिग’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ करीना कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola