ब्वॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर दिखीं श्रुति हासन! तसवीरें

स्टार किड्स इनदिनों खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं. कमल हासन जानेमाने अभिनेता कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं. श्रुति जिस लड़के के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई उनका नाम माइकल कोरसेल बताया जा रहा […]
स्टार किड्स इनदिनों खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं. कमल हासन जानेमाने अभिनेता कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी हैं. श्रुति जिस लड़के के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई उनका नाम माइकल कोरसेल बताया जा रहा है.
माइकल एक ब्रिटिश एक्टर हैं और दोनों को एकदूसरे के बेहद करीब बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब वे ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए एक ट्रैक रिकॉर्ड कराने लंदा गईं थी. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों पिछले तीन महीने से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

श्रुति ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और माइकल टी-शर्ट और जींस में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों ने एकजैसे फुटवियर पहने हैं. जिसकी एक तस्वीर श्रुति ने अपने इंटस्ग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है.

वहीं श्रुति के प्रचारकों का कहना है कि वे श्रुति के ब्वॉयफ्रेंड नहीं बल्कि मैनेजर हैं. वहीं श्रुति इस बारे में कुछ कुछ बोलने को तैयार नहीं है क्योंकि उन्हें अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में बोलना पसंद नहीं है. 31 वर्षीया श्रुति तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




