प्रेम प्रसंग की अफवाह का हुमा कुरैशी ने दिया बेबाक जवाब कहा- ऐसी हरकत घटिया

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी प्रेम-प्रसंग की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि वो ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देतीं हैं. ऐसी अफवाहें ‘‘घटिया’ हैं और यह निंदनीय है. शुरू में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के निर्देशक अनुराग कश्यप से प्रेम प्रसंग की खबर भी सामने आई थी. अनुराग की ही फिल्म […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी प्रेम-प्रसंग की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि वो ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देतीं हैं. ऐसी अफवाहें ‘‘घटिया’ हैं और यह निंदनीय है. शुरू में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के निर्देशक अनुराग कश्यप से प्रेम प्रसंग की खबर भी सामने आई थी. अनुराग की ही फिल्म ‘‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से हुमा ने अपने फिल्मी करियर को शुरुआत की थी.
एक साक्षात्कार में जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि वो प्रेम प्रसंग से जुडी अफवाहों से कैसे निपटती हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में इसके बारे में नहीं सोचती. मेरा परिवार जानता है कि सच क्या है. मैं इन खबरों को खुद को परेशान नहीं करने देती। मैं हमेशा मानती हूं कि प्रशंसकों के साथ आपका रिश्ता सबसे महत्वपूर्ण है. ‘
हुमा की अभिनेता सोहेल खान से प्रेम प्रसंग की खबरें भी सामने आईं थीं हालांकि हुमा उन्हें अपने भाई जैसा बताती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आपके सामने ऐसा कुछ आता है जो बेहद अप्रिय और घटिया है तो मैं सीधे सोशल मीडिया पर जाकर उस पर प्रतिक्रिया देती हूं. किसी ऐसे शख्स के साथ आपके प्रेम प्रसंग की बात उडाना कुछ ज्यादा ही हो जाता है जिसे आप भाई की तरह मानते हैं. ये सच में बेहद दुखद है.’
अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही ‘‘जॉली एलएलबी-2′ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










