''चेन्‍नई एक्‍सप्रेस'' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी पर रेप का आरोप, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ और ‘रा वन’ जैसी फिल्‍मों को प्रोड्यूस कर चुके जानेमाने प्रोड्यूसर करीम मोरानी के खिलाफ हैदराबाद में रेप का केस दर्ज हुआ है. दिल्‍ली की रहनेवाली 25 वर्षीया एक महिला ने यह कस दर्ज कराया है. आरोप है कि करीम ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया. हालांकि मोरानी ने इन […]

विज्ञापन

‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ और ‘रा वन’ जैसी फिल्‍मों को प्रोड्यूस कर चुके जानेमाने प्रोड्यूसर करीम मोरानी के खिलाफ हैदराबाद में रेप का केस दर्ज हुआ है. दिल्‍ली की रहनेवाली 25 वर्षीया एक महिला ने यह कस दर्ज कराया है. आरोप है कि करीम ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया.

हालांकि मोरानी ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया. पीडि़ता हैदराबाद के एक फिल्म इंस्टीट्यूट से बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं. लड़की का यह भी आरोप है कि मोरानी ने ना सिर्फ उसके साथ दुष्‍कर्म किया बल्कि उसकी न्यूड फोटोग्राफ्स के जरिए उसे ब्लैकमेल भी किया.

पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि साल 2014 में अपनी एक दोस्‍त की शादी में उसकी मुलाकात मोरानी से हुई थी. शादी के बाद मोरानी ने उसे फोन का मुंबई की एक पार्टी में शामिल होने के लिए भी बुलाया था. पार्टी में मोरनी ने उन्‍हें जबरन वाइन पिलाई थी जिसके बाद वे बेहोश हो गई थी. जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है.

महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद भी कई बार मोरानी ने उसकी न्यूड तस्वीरों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सर्कुलेट करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरीक शोषण किया. आखिरकार पीडिता ने इस तंग आकर पुलिस का सहारा लिया.

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर मोरानी के प्रवक्‍ता का कहना है कि यह पूरी शिकायत पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है. इसका मकसद सिर्फ मोरानी ली की इमेज और प्रतिष्‍ठा को खराब करना है. वह निर्दोष है और उन्‍हें न्‍यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

बता दें कि शाहरुख के करीबी मोरानी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म ‘दिलवाले’ के भी को प्रोड्यूसर रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola