ePaper

''किताब'' की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने तिरुपति पहुंचे ऋषि कपूर

Updated at : 16 Jan 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
''किताब'' की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने तिरुपति पहुंचे ऋषि कपूर

मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर की किताब ‘खुल्लम खुल्ला : अनसेन्सर्ड’ कल दुकानों पर आ गयी और वह नई किताब की सफलता के लिए आर्शीवाद लेने तिरुपति गये. इस पुस्तक का नाम 64 वर्षीय अभिनेता के मशहूर गीत ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ से लिया गया है. अपनी तिरुपति यात्रा की एक फोटो ट्विटर पर […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर की किताब ‘खुल्लम खुल्ला : अनसेन्सर्ड’ कल दुकानों पर आ गयी और वह नई किताब की सफलता के लिए आर्शीवाद लेने तिरुपति गये. इस पुस्तक का नाम 64 वर्षीय अभिनेता के मशहूर गीत ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ से लिया गया है.

अपनी तिरुपति यात्रा की एक फोटो ट्विटर पर साझा करते हुये ऋषि ने लिखा, ‘तिरुपति. आज दोपहर में सुब्बा राव और जयराम दोस्तों के साथ. अपनी पहली प्रति भगवान को अर्पित की. धन्य महसूस कर रहा हूं.’

अपनी आने वाली आत्मकथा के बारे में ऋषि ने पूर्व में कहा था कि उनकी पुस्तक में जो कुछ है वह उन्होंने अपने दिल से लिखा है. उन्होंने किताब के आवरण पृष्ठ पर उन्होंने लिखा है, ‘मेरी आत्मकथा – ऋषि कपूर-अनसेंसर्ड.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ ‘खुल्लम खुल्ला’ का विमोचन 15 जनवरी को हुआ. यह मेरे दिल से लिखी गई है, मेरे जीवन और समय के बारे में है जो मैंने जिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola