ePaper

पैसों की वजह से आ गई थी करण और करीना की दोस्‍ती में दरार

Updated at : 16 Jan 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पैसों की वजह से आ गई थी करण और करीना की दोस्‍ती में दरार

फिल्‍ममेकर करण जौहर की बायोग्राफी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में करण ने काजोल और अपने रिश्‍ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ था वहीं अब करण के शाहरुख खान, अबराम और करीना कपूर संग उनके रिश्‍ते को लेकर दिलचस्‍प खुलासा हुआ है. करण ने अपनी बायोग्राफी में वर्ष […]

विज्ञापन

फिल्‍ममेकर करण जौहर की बायोग्राफी रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में करण ने काजोल और अपने रिश्‍ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ था वहीं अब करण के शाहरुख खान, अबराम और करीना कपूर संग उनके रिश्‍ते को लेकर दिलचस्‍प खुलासा हुआ है.

करण ने अपनी बायोग्राफी में वर्ष 2002 में करीना और उनके रिश्‍ते में आई दरार के बारे में लिखा है कि उस दौरान दोनों ने लगभग नौ महीने तक एकदूसरे से बात नहीं की थी. उन्‍होंने बताया है कि पैसों की वजह से उनके और करीना के रिश्‍ते में दरार आ गई थी.

करण ने लिखा,’ साल 2002 में कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘मुझसे दोस्‍ती करोगे आई थी. तब करीना ने कहा था कि आदित्‍य चोपड़ा ने एक फ्लॉप फिल्‍म बनाई है. इसलिए करण जौहर के असिसटेंट डायरेक्‍टर निखिल आडवाणी पर भरोसा नहीं किया जा सकता.’

करण ने झगड़े के मुख्‍य कारण का जिक्र करते हुए लिखा,’ ‘मुझसे दोस्‍ती करोगे’ की रिलीज कि बाद मैंने करीना को ‘कल हो न हो’ ऑफर की थी. करीना न मुझसे कहा कि उसे भी उतने ही पैसे चाहिए जितने शाहरुख खान को दिये जा रहे हैं.’ मैंने कहा, सॉरी पर ऐसा नहीं कर सकते.

करण ने लिखा,’ मैंने इस बारे में अपने पापा को बताया, उन्‍होंने कहा नेगोशिएट मत करो. मैंने फिर करीना को फोन किया ले‍किन उसने मेरा फोन नहीं उठाया. इसके बाद हमने लगभग नौ महीनों तक बात नहीं की और फिल्‍म में प्रीति जिंटा को लिया गया.

करीना से वापस दोस्‍ती के बारे में करण ने लिखा,’ हमें फिल्‍म नवंबर में रिलीज करनी थी. शूटिंग जून, जुलाई और अगस्‍त में होनी थी और सितंबर में हमें गाने शूट करने थे और प्रोमो भी तैयार करने थे. इस दौरान मेरे पापा का इलाज न्‍यूयार्क में चल रहा था.’

‘मैंने करीना से नौ महीनों तक बात नहीं थी अगस्‍त में करीना का फोन मेरे पास आया. उसने कहा,’ यश अंकल के बारे में सुना, वह बेहद भावुक हो गई और मुझसे कहा,’ आई लव यू, इतने दिनों तक बात नहीं करने के लिए सॉरी, चिंता मत करो सब ठीक हो जायेगा.’

करण ने यह भी लिखा है कि फिलहाल करीना इंडस्‍ट्री में उनकी सबसे अच्‍छी दोस्‍त हैं. दोनों ने कई फिल्‍मों में एकसाथ काम किया है. करीना पिछले महीने मां बनी हैं. सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है. कहा जा रहा है करीना जल्‍द ही वापसी करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola