ओम पुरी का ट्विटर खाता फर्जी था : पत्नी, बेटा
Updated at : 15 Jan 2017 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : पिछले सप्ताह दिवंगत हुए अनुभवी अभिनेता ओम पुरी ट्विटर पर नहीं थे और उनकी पत्नी नंदिता पुरी और बेटा इशान का कहना है कि उनके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति ट्विटर खाता चला रहा था.नंदिता का कहना है कि पुरी के प्रशंसक और दुनियाभर में उन्हें जानने वाले लोग उनका फर्जी प्रोफाइल टैग […]
विज्ञापन
मुंबई : पिछले सप्ताह दिवंगत हुए अनुभवी अभिनेता ओम पुरी ट्विटर पर नहीं थे और उनकी पत्नी नंदिता पुरी और बेटा इशान का कहना है कि उनके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति ट्विटर खाता चला रहा था.नंदिता का कहना है कि पुरी के प्रशंसक और दुनियाभर में उन्हें जानने वाले लोग उनका फर्जी प्रोफाइल टैग कर रहे हैं.
नंदिता ने बताया, ‘‘ मैं उनके प्रशंसकों को बताना चाहती हूं कि ओम पुरी कभी भी ट्विटर पर नहीं थे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जानने वाले कई लोग और विदेशी मीडिया ने ओम राजेश पुरी नाम के एक प्रोफाइल से चीजें लीं, लेकिन यह पुरी जी का एकाउंट नहीं था.” इशान ने कहा कि उनके पिता के कुछ दोस्तों द्वारा इस फर्जी प्रोफाइल के बारे में उन्हें जानकारी दी गई थी। ‘‘ मेरे पिता कभी ट्विटर पर नहीं थे और न ही मैं हूं. कोई और उनके नाम से चीजें पोस्ट करता रहा। जब मेरे दोस्तों ने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पिता ट्विटर पर हैं, तब मुझे इस बारे में पता चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




