संजय दत्त की बायोपिक‍ फिल्‍म की शूटिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपने अच्छे मित्र एवं निरंतर सहयोगी रहे संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभायेंगे. हिरानी ने ट्वीट किया, ‘संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित फिल्म के लिए […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपने अच्छे मित्र एवं निरंतर सहयोगी रहे संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभायेंगे.

हिरानी ने ट्वीट किया, ‘संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित फिल्म के लिए पहला शॉट अब पूरा हुआ. बेहद मस्ती भरा दृश्य है. फिल्म के कलाकार और सदस्य उत्साह में हैं.’ फिल्म में ‘मसान’ अभिनेता विकी कौशल भी नजर आएंगे जो दत्त के करीबी मित्र की भूमिका निभायेंगे.

दत्त और हिरानी लंबे समय से मित्र रहे हैं और दोनों ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. फिल्‍म में लीड रोल रणबीर प्‍ले कर रहे हैं लेकिन अभिनेत्रि‍यों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola