इस सुपरस्टार के फैन ने एक लाख में खरीदा फिल्म का टिकट, ये रही वजह!
फिल्मों के लिए फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है. बॉलीवुड से भी ज्यादा तमिल फिल्मों के लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिलती है. हाल ही में एक फैन की कुछ ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली. फैन ने फिल्म ‘गौतमीपुत्र शतकर्णी’ की टिकट एक लाख में खरीदी. दरअसल गुरुवार को तमिल फिल्मों […]
फिल्मों के लिए फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है. बॉलीवुड से भी ज्यादा तमिल फिल्मों के लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिलती है. हाल ही में एक फैन की कुछ ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली. फैन ने फिल्म ‘गौतमीपुत्र शतकर्णी’ की टिकट एक लाख में खरीदी.
दरअसल गुरुवार को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार बालाकृष्ण की फिल्म ‘गौतमीपुत्र शतकर्णी’ रिलीज हुई थी. बताया जा रहा है कि गोपीचंद ईन्नमूरी नामक एक फैन बालाकृष्ण का बहुत बड़ा फैन है. ऐसे में गोपीचंद इस फिल्म के लिए पिछले एक साल से पैसे इकट्ठा कर रहे थे.
‘गौतमीपुत्र शतकर्णी’ बालाकृष्ण की 100वीं फिल्म है और गोपीचंद पिछले एक साल से फिल्म का इंतजार कर रहा था. टिकट के लिए वो अपने रोजाना खर्चे से भी कटौती करने लगा था. लेकिन एक लाख के टिकट खरीदने की वजह जानने के बाद आप भी उस फैन को सलाम करेंगे.
दरअसल बालाकृष्ण एक इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल चलाते हैं. कैंसर मरीजों के लिए चलाई जा रही इस संस्था को उम्मीद थी कि इस फिल्म के मुनाफे से संस्था की मदद की जायेगी. इसी वजह से गोपीचंद ने फिल्म की टिकट एक लाख रुपये में खरीद ली ताकि अस्पताल के मरीजों की मदद की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










