कंगना के साथ अनबन की खबरों पर आखिरकार शाहिद ने तोड़ी चुप्‍पी

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि ‘रंगून’ की अपनी सह अभिनेत्री कंगना रनौत से उनकी अनबन हो गई है. अटकलों को दरकिनार करते हुये उन्होंने कहा कि वह कंगना के साथ खुशी-खुशी फिल्म का प्रचार करेंगे. ‘रंगून’ का अधिकारिक ट्रेलर जारी होने से बहुत पहले […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि ‘रंगून’ की अपनी सह अभिनेत्री कंगना रनौत से उनकी अनबन हो गई है. अटकलों को दरकिनार करते हुये उन्होंने कहा कि वह कंगना के साथ खुशी-खुशी फिल्म का प्रचार करेंगे.

‘रंगून’ का अधिकारिक ट्रेलर जारी होने से बहुत पहले ऐसी अफवाहें थीं कि पहली बार साथ काम कर रहे शाहिद और कंगना में खटपट हो गयी है और ऐसे में ‘हैदर’ के अभिनेता ने अभिनेत्री के साथ प्रचार करने से इंकार कर दिया है. फिल्‍म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है.

हालांकि, अफवाहों पर विराम लगाते हुये शाहिद ने कहा, ‘मेरे और कंगना के बीच कोई खटपट नहीं है. मैंने भी एक खबर पढी है जिसमें कहा गया था कि हम लोग साथ में फिल्म का प्रचार नहीं करेंगे. ऐसी कोई बात नहीं है. जब भी होगा मैं कंगना और फिल्म से जुडे एक अहम अभिनेता सैफ अली खान के साथ मिलकर फिल्म का प्रचार करुंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola