पिता बने रैपर बादशाह, घर आई नन्ही परी, PHOTO
मुंबई: प्रसिद्ध रैपर बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन अपने घर एक बच्ची के जन्म के बाद अब माता-पिता बन गए हैं. बादशाह के दोस्त रफ्तार और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिये गायक को उनके यहां नवजात बच्ची के आगमन पर बधाई दी है. रफ्तार ने नवजात शिशु की तस्वीर के साथ एक […]
मुंबई: प्रसिद्ध रैपर बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन अपने घर एक बच्ची के जन्म के बाद अब माता-पिता बन गए हैं. बादशाह के दोस्त रफ्तार और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिये गायक को उनके यहां नवजात बच्ची के आगमन पर बधाई दी है.
रफ्तार ने नवजात शिशु की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में लिखा, ‘बेटी हुई है. बधाई हो…बादशाह भाई और जैस्मीन भाभी. चाचा बन गया ओए….. रब्बा मेहर करी’. बादशाह आजकल टेलीविजन के एक संगीत रियलिटी शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ में जज के रुप में दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BPFqREqjNRP/
सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, ‘बच्ची के आगमन पर बधाई हो बादशाह और बच्ची के अच्छे स्वस्थ और प्यार की कामना करता हूं.’ हाल ही में बादशाह का गाना नया ‘हम्मा हम्मा’ है काफी हिट हो रहा है जो फिल्म ‘ओके जानू’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










