जब ओम पुरी ने बचाई थी नसीरुद्दीन शाह की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 1:10 PM
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की गहरी दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता है कि एकबार ओम पुरी ने नसीर की जान बचाई थी. नसीर ने खुद इसका जिक्र खुद अपनी आत्मकथा ‘एंड देन वन डे: ए मेमोएर’ में किया है. नसीर ने […]
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की गहरी दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता है कि एकबार ओम पुरी ने नसीर की जान बचाई थी. नसीर ने खुद इसका जिक्र खुद अपनी आत्मकथा ‘एंड देन वन डे: ए मेमोएर’ में किया है.
नसीर ने इस किताब में लिखा है कि एकबार उनके एक पुराने दोस्त जसपाल ने एक रेस्तरां में उनपर चाकू से हमला कर दिया था. शाह की आत्मकथा के मुताबिक यह घटना तब हुई जब वर्ष 1977 में फिल्म ‘भूमिका’ की शूटिंग चल रही थी.
किताब में लिखा है- ओम और नसीर एक रेस्तरां में खाना खा रहे थे. अचानक उनका (नसीर) का पुराना दोस्त जसपाल उनकी कुर्सी के पीछे आकर बैठ गया. अचानक उसने नसीर की पीठ पर चाकू घोंप दिया. ऐसे में पुरी उन लोगों के खाने की मेज को कूद कर पार कर लिया और हमलावर को पकड़ लिया ताकि वह और हमला न कर सके.
इसके बाद पुरी ने अपने दोस्त नसीर को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे और उनकी जान बचाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










