मुझे नहीं पता ''आइटम नंबर'' का मतलब क्या होता है: सनी लियोनी

अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ में एक आइटम सॉन्ग में नजर आनेवाली हैं. लेकिन हाल ही में सनी लियोनी ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि ‘आइटम नंबर’ का मतलब क्या होता है. बता दें कि सनी लियोनी पुराने गाने ‘लैला ओ लैला’ […]
अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ में एक आइटम सॉन्ग में नजर आनेवाली हैं. लेकिन हाल ही में सनी लियोनी ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि ‘आइटम नंबर’ का मतलब क्या होता है.
बता दें कि सनी लियोनी पुराने गाने ‘लैला ओ लैला’ की रीमेक में नजर आनेवाली हैं. सनी लियोनी ने अपने एक बयान में कहा,’ मुझे लगता है कि फिल्म को आगे बढ़ाने में इस विशेष गाने की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. मुझे समझ नहीं आता कि आइटम नंबर का मतलब क्या होता है. शुरू से बॉलीवुड फिल्मों के गीत बेहद शानदार रहे हैं और लोग इसे लेकर अब आगे की ओर देख रहे हैं.’
सनी ने आगे यह भी कहा कि वो आइटम नंबर को किसी बुरे गाने या फिल्म में जबरदस्ती ठूंसे गये गाने की तरह नहीं मानती. उन्होंने कहा कि जब वो बड़ी हो रही थी तो खूब गाने सुनती थी. वो आइटम नंबर के बारे में नहीं जानती थी और हर गाने को ध्यान से सुनती थी. कुछ दिनों पहले ही सनी लियोनी ने फेसबुक पर इस गाने की छोटी सी झलक शेयर की थी.
सनी का कहना है कि वो शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. ‘रईस’ में में शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में हैं.
बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी फिल्म ‘शूट आउट एट वडाला’ में ‘लैला…’ नाम के गाने पर आइटम नंबर कर चुकी है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




