ePaper

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्‍यू ''बेवॉच'' का टीजर रिलीज

Updated at : 09 Dec 2016 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्‍यू ''बेवॉच'' का टीजर रिलीज

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है. 8 दिसंबर को रिलीज किये गये इस टीजर को आज तक लगभग साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. प्रियंका के फैं को इस ट्रेलर को देखकर तगड़ा झटका लग सकता है. दरअसल इस टीजर […]

विज्ञापन

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है. 8 दिसंबर को रिलीज किये गये इस टीजर को आज तक लगभग साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. प्रियंका के फैं को इस ट्रेलर को देखकर तगड़ा झटका लग सकता है.

दरअसल इस टीजर ट्रेलर में प्रियंका की एक हल्‍की सी झलक दिखी हैं वो भी आपको ढूंढने पर दिखेगी. टीजर में प्रियंका के गायब होने को लेकर फिल्‍म के हीरो ड्वेन जॉनसन ने ट्विटर पर सफाई दी है. उन्‍होंने लिखा,’ हमारे सभी फैंस और भारत में प्रेस के दोस्‍तों, बेवॉच में प्रियंका सब पर भारी है. मेरे प्‍लान पर भरोसा करो.’

सेथ गॉर्डोन के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘बेवॉच’ पैरामाउंट पिचर्स के बैनर तले बन रही है. एक्‍शन-कॉमेडी पर आधारित यह फिल्‍म पहले 19 मई को रिलीज होनेवाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को खिसका कर 26 मई कर दी गई है.

प्रियंका ने अपने एक बयान में बताया था कि वो फिल्‍म में निगेटिव किरदार निभा रही हैं. उन्‍होंने बताया विक्‍टोरिया नामक एक बुरी और चालाक लड़की का किरदार निभाया है. प्रियंका का कहना है कि उन्‍हें इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया. प्रियंका इस फिल्‍म में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola