ADHM के बाद अब इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं शाहरुख-रणबीर

फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम करने के बाद के बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और रणबीर फिर एकसाथ काम कर सकते हैं. खबरों के मानें तो दोनों एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि शाहरुख और रणबीर रूसी प्रोड्यूसर एलेक्ज़े पेट्रूहिन के […]
फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ काम करने के बाद के बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और रणबीर फिर एकसाथ काम कर सकते हैं. खबरों के मानें तो दोनों एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं.
कहा जा रहा है कि शाहरुख और रणबीर रूसी प्रोड्यूसर एलेक्ज़े पेट्रूहिन के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वीआईवाई: जर्नी टू इंडिया’ में नजर आ सकते हैं. दोनों को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए संपर्क किया गया है. फिल्मकार का कहना है कि उन्होंने किंग खान को लीड रोल और को-प्रोडक्शन के लिए संपर्क किया है.
उन्होंने बताया कि रणबीर से भी संपर्क किया गया है. वे दोनों को साथ लाना चाहते हैं. यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जायेगी, जिसका बजट लगभग 40 मिलियन डॉलर रखा गया है. अगर दोनों स्टार्स एकसाथ नजर आते हैं तो यह इंडियन फैंस के लिए भी बड़ा तोहफा होगा.
बता दें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में शाहरुख ने ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाकशुदा पति का किरदार निभाया था, जबकि रणबीर उनके प्रेमी के किरदार में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










